जसपुर :26 जनवरी , 2016
पत्नी को छोड़कर पति प्रेमिका के साथ फरार क्या हुआ कि पत्नी पर मुसीबत आ गई। ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अपने दो बच्चों के साथ सड़क पर आ गई। अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
उधमसिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र की विवाहिता के अनुसार गांव खेड़ा निवासी उसके पति का रिश्तेदारी में एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
महिला के मुताबिक उसने पति की इस हरकत को अपने ससुरालियों को भी बताई, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया। बीते दो सप्ताह पूर्व वह अपने मायके गई। इस बीच उसका पति प्रेमिका के साथ कहीं चला गया।
महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी दो छोटी बेटियां हैं। पति के जाने के बाद से ही ससुराली उसे तंग करने लगे। खाना भी नहीं दे रहे। इस पर मजबूर होकर वह मायके आ गई। उधर, कोतवाली के एसएसआइ एससी जोशी ने बताया कि विवाहिता के पति की तलाश की जा रही है। जागरण