उत्तराखंड सरकार ने नगर निकायों में शामिल नए क्षेत्रों के लोगों को 10 साल तक हाउस टैक्स में छूट दे दी है। वहीं, सरकार ने महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत महिलाओं को कियोस्क निर्माण के लिए 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।
बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 20 बिंदुओं को मंजूरी दी गई। जिसमे 40 निकायों के लोगों को बड़ी राहत दी गई। 10 साल तक के लिए नए 40 निकायों के लोगों को टैक्स में छूट दी गई।
शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी दी कि निकाय चुनाव से पहले पुनर्सीमांकन में प्रदेश के 40 नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में नए क्षेत्र शामिल किए गए थे। इन क्षेत्रों के लोगों को 10 साल तक आवासीय भवनों पर टैक्स में छूट दी गई है। बताया कि टैक्स छूट से 25.47 करोड़ का कर माफ किया गया है।
The post देहरादून : नगर निकायों में शामिल नए क्षेत्रों के लोगों को त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी राहत first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment