देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दैरो का आज तीसरा दिन है। आज पेजी नड्डा बूथ समिति की बैठक लेंगे। साथ ही तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जाएंगे। यहां वे संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान करेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर से भी रूबरू होंगे। अगले दिन यानी 7 दिसंबर को वह वित्तीय समिति की बैठक लेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निशाने पर कांग्रेस रही। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने लगी है। उन्होंने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं। हमने विकास को अपना एजेंडा बनाया। बिहार के लोगों ने क्षेत्रवाद ,जातिवाद को छोड़कर विकासवाद को अपनाया।
The post उत्तराखंड : बूथ समिति की लेंगे बैठक, RSS स्वयंसेवकों से मिलेंगे JP नड्डा first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment