
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का केस बरकरार रखा है। हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज FIR खारिज कर दी लेकिन दूसरी बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ आरोप बरकरार रखा है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन के वकील ने कहा है कि वो इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर यह केस दर्ज किए गए थे। इस शिकायत में रिया ने सुशांत की बहनों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाया और इसी के आधार पर सुशांत को दवाएं दीं गईं।
फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर सुशांत को दवाएं देने के एक हफ्ते बाद ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। रिया की ओर से सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत देने के बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने (Abetment to suicide) का केस दर्ज किया था. बांद्रा पुलिस ने मामले में आईपीसी की 420 ,464,465,466,468,474,306 ,120B /34 के साथ ही NDPS कानून की धाराएं 8(1),21,22 ,29 के तहत भी की धाराएं भी लगाई थीं.
The post सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ दायर केस खारिज करने से हाईकोर्ट का इंकार first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment