देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के विरोध में भाजपा पार्टी मुख्यालय में मौन उपवास किया। उन्होंने कांग्रेस पर महामारी के दौर में लोगों नकारात्मक बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सही बुद्धि आए और लोगों की सेवा में जुटे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक खजान दास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौन उपवास में शामिल हुए।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस बयानबाजी तो कर रही है, लेकिन लोगों की सेवा के लिए आगे नहीं आ रही है। उनको सरकार का साथ देना चाहिए था, जिससे आम लोगों को मदद मिल पाती, लेकिन कांग्रेस केवल सरकार का विरोध कर रही है। उसको कोरोना से निपटने में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कांग्र्रेस भी लगातार सरकार को फेल बताकर विरोध कर रही है।

The post उत्तराखंड: कांग्रेस के विरोध में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया मौन उपवास first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top