देहरादून : सुबह की शुरुआत बुरी खबर से हुई। दरअसल आज सुबह रविवार को चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूणी रोड पर सुबह करीब दस बजे बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी मिली है कि चकराता के बायला बुल्हाड़ गांव से विकासनगर की ओर जा रही यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। खबर है कि इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल है। अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरी देखा औऱ इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि वाहन में 25 लोग सवार थे।
पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कर रहे हैं।
The post उत्तराखंड में बड़ा दर्दनाक हादसा : 11 लोगों की मौत, 4 घायल first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment