हल्द्वानी: यशपाल आर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से उत्तराखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने यशपाल आर्य को बिन पेंदी का लोटा करार दे दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा इन नेताओं के आने से पहले भी मजबूत थी और आगे भी रहेगी। इनके जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने आरोप लगाया कि यशपाल आर्य अपने फायदे के लिए इधर-उधर जाते हैं। भगत यहीं नहीं रुके उन्होंने यशपाल आर्य को इलाज कराने तक ही सलाह दे डाली।
बंशीधर भगत ने कहा कि अगर उनको घुटन हो रही है, तो उनको इलाज करा लेना चाहिए। भाजपा के लिए यह कोई झटका नहीं है। जनता उन लोगों को झटका देगी, जो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जनता के पास भाजपा के अलावा किसी दूसरे को देखने की फुर्सत नहीं है।
The post उत्तराखंड: ये बिन पेंदे के लोटे, दम घुट रहा है तो करा लें अपना इलाज first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment