कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह (56) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। अरविंदर सिंह 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। आज मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्हें साधारण व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया था। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह की मौत पर दुख जताया है। उनका सोमवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और बेटी हैं। सीएम ने कहा कि मुझे अरविंदर सिंह की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ है और परमात्मा के आगे अरदास करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करें।
The post कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दिल का दौड़ा पड़ने से निधन first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment