अल्मोड़ा : महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। बता दें कि रेखा आर्य ने कुंजवाल के दावे को झूठा करार दिया और उनके दावे को हवा हवाई बताया। रेखा आर्य ने गोविंद सिंह कुंजवाल के 5 से 6 विधायकों के कांग्रेस में आने के दावे को फेक बताया।
दरअसल अल्मोड़ा पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मीडिया से रुबरु होते हुए ये बयान दिया है। रेखा आर्य ने कहा कि जनता कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रेखा आर्य ने पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को घेरा और कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अब वह अफवाहों की राजनीति कर रहे हैं।
रेखा आर्य ने कहा कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है। कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि पीएम मोदी के केदानाथ के दौरे को लेकर कहा कि उनके आने से जनता में नया उत्साह देखने को मिला है और चारोंधामों में आने वाले यात्रियों में काफी वृद्धि हुई है। इसका विश्व स्तर पर सार्थक संकेत गया है।उन्होंने कहा कि 2013 में केदारनाथ आपदा के समय गुजरात के सीएम रहे मोदी ने यहां के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग की पेशकश की थी।लेकिन तब सत्ता में बैठे दृष्टिहीन नेताओं ने इसको नकार दिया। लेकिन जब उनको मौका मिला है तो उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ केदारनाथ का पुनर्निर्माण में रुचि ली है। रेखा ने कहा कि उस दौर का यहां विडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नेता जूतों समेत मंदिर में मौजूद हैं।
The post कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का गोविंद सिंह कुंजवाल पर पलटवार, दावे को बताया झूठा first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment