नैनीताल से बुरी खबर है। बता दें कि नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के संस्थापक नीम करौली बाबा के बड़े बेटे अनेग सिंह शर्मा का भोपाल में निधन हो गया है। इस खबर से उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कैंची धाम के सदस्य गिरीश तिवारी ने बताया कि अनेग सिंह शर्मा लंबे समय से बीमार से जूझ रहे थे। वो 95 साल के थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन गया। ऐसे में उनका विधिविधान से भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया। अनेग शर्मा के निधन से उनके भक्तों में शोक की लहर छा गई है। इससे पहले 28 अप्रैल 2021 को बाबा नीम करौली के छोटे बेटे नारायण शर्मा के छोटे बेटे नारायण शर्मा का भी निधन हो गया था। अब बाबा के परिवार की एक ही सदस्य यानी उनकी बेटी गिरजा बची हैं जो आगरा में रहती हैं
। नीम करौली महाराज के नजदीकी और धाम के सदस्य गिरीश तिवारी बताते हैं कि अनेग सिंह का कैंची धाम से विशेष लगाव था और अनेग कई बार कैंची धाम आया जाया करते थे। बीते सोमवार शाम को सुहास नगर स्थित श्मशान घाट में अनेग सिंह का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
The post उत्तराखंड : कैंची धाम के संस्थापक बाबा नीम करौली के बड़े बेटे का निधन, शोक की लहर first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment