देहरादून : 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नेता-कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने य़शपाल आर्य ने बेटे समेत भाजपा का हाथ छोड़ा और कांग्रेस में शामिल हुए तो वहीं पुरोला से विधायक राजकुमार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा। ये सिलसिला जारी है।
वहीं बता दें कि अब बसपा से 2019 में हरिद्वार लोकसभा से BSP प्रत्याशी रहे अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आज शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंतरिक्ष सैनी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधइकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
The post ब्रेकिंग : 2019 में हरिद्वार लोकसभा से BSP प्रत्याशी रहे अंतरिक्ष सैनी ने थामा कांग्रेस का हाथ first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment