देवभूमि उत्तराखंड में रेप और दुष्कर्म की घटनाएं अब आम हो गई है। आए दिन रेप औऱ दुष्कर्म के मामले प्रदेश के अलग अलग इलाके से सामने आते रहते हैं। अधिकतर हवस का शिकार बच्चियों को बनाया जा रहा है। परिचित ही आऱोपी निकल रहे है। ताजा मामला उधमसिंह नगर के सितारगंज से हैं जहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
आपको बता दें कि आरोप एक 20 साल के युवक पर लगा है। मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 दिसम्बर शुभम उसकी 4 साल की बेटी को बहला फुसला कर ले गया। युवक ने उनकी बेटी को चीज दिलाने के बहाने बुलाया औऱ घर में दुष्कर्म किया।इस बारे में जब स्वजनों को पता चला तो उन्होंने मामले से पुलिस को बराया।
शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये टीमें दबिश दे रही है। जानकारी मिली है कि आरोपित शुभम को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने बेट्री चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
The post उत्तराखंड से बड़ी खबर, यहां 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, जेल से छूटे आरोपी के खिलाफ मुकदमा first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment