देवभूमि में आज की सबसे बड़ी खबर है। बता दें कि नरेंद्र नगर में एक बच्ची को युवक ने हवस का शिकार बनाया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करलिया है। आरोपी कोई और नहीं वहीं काम करने वाला मजदूर है। जानकारी मिली है कि मजदूर की उम्र 45 साल है जिसने 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची की उम्र 8 साल है। मामले की शिकायत पुलिस से करने के बाद मजदूर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार, निवासी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।वहीं इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों की कहना है कि बाहरी राज्य के लोग आकर यहां गलत काम कर रहे हैं जो कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
सत्रों के अनुसार,घटना के बाद बीती रात 8 वर्षीय बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।जिसके बाद मामला नरेंद्र नगर थाने पहुंचा।पुलिस ने नाबालिग के बयान लेने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
The post देवभूमि उत्तराखंड में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, मजदूर ने बनाया हवस का शिकार first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment