देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ी जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। ठिठुरन बढ़ गई है। दिसंबर की शुरुआत में मैदान में कड़ाके ठंड है। आज दूसरा दिन है कि धूप गायब है। लोग मोटी जैकेट पहने नजर आए। पिछले दिनों के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया। आज देहरादून में बादल छाए हुए हैं।
बता करें चमोली जिले की तो वहां गाड-गदेरे जम गए हैं। झरने का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर तक बारीश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
मंगला कोठियाल का कहना है कि बारिश और बर्फबारी न होने से कोरी ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जोशीमठ के साथ ही पोखरी, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और निजमुला घाटी में भी सुबह और शाम को शीतलहर चल रही है। यही हाल केदारघाटी और यमुनाघाटी में भी बना हुआ है।
The post उत्तराखंड में मौसम ने रंग दिखाना किया शुरु, जम गए झरने और गाड़-गदेरे first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment