रुद्रपुर : बुल्ली बाई एप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी खबर ये है कि इसकी मास्टरमाइंड उत्तराखंड की युवती निकली। और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि आरोपी युवती 18 साल की है।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस टीम ने बुली बाई एप पर मुस्लिम महिलाओं को नीलामी के नाम पर अपमानित करने के मामले में एक युवती को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जिला कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया और युवती को रिमांड पर लेकर मुंबई चली गई। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने बैंगलुरु में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र को सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ आइटीसी और आइटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामले में कार्रवाई तब हुई जब एक पहले सुल्ली डील्स एप बनाकर महिलाओं को नीलामी के नाम पर अपमानित किया जा रहा था। जब मामला पुलिस के पास पहुंची और जांच शुरु हुई तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसकी भनक लगते ही आरोपितों ने बुल्ली बाई एप बनाया और एक आरोपित एक आपत्तिजनक ट्विटर हैंडल चलाकर कंटेंट अपलोड कर रहा था।

बिना अनुमति के की जाती थी फोटो डाउनलोड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए अमेरिका के सेंस फ्रांसिसको के गिट हब प्लेटफार्म के जरिये मुस्लिम महिलाओं की नीलामी की जाती थी। तस्वीरों को बिना अनुमति के सोशल मीडिया से डाउनलोड किया गया और फोटोस से छेड़छाड़ की गई थी। एक महिला पत्रकार ने बुल्ली बाई एप पर डील ऑफ द डे बताकर बेची जा रही अपनी तस्वीर को शेयर किया। साथ ही ट़्विटर के जरिये दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरु की।

युवती बुली बाई एप में मुख्य आरोपित

इस मामले में मुंबई पुलिस ने 3 जनवरी सोमवार को बंगलुरु से विशाल सिंह 21, पेशे से इंजीनियर को इस एप के मामले में गिरफ्तार किया। विशाल से पूछताछ में एक युवती के रुद्रपुर के होने की जानकारी मिली। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस रुद्रपुर कोतवाली पहुंची औऱ आदर्श कॉलोनी श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया। श्वेता ने बुल्ली एप में संलिप्तता की बात कबूली। पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए और उसे जिला कोर्ट में पेश किया। पुलिस उसे रिमांड में ले गई है। जानकारी मिली है कि युवती बुली बाई एप में मुख्य आरोपित है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती से पूछताछ कर कुछ अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

The post उत्तराखंड की 18 साल की युवती निकली बुली बाई एप की मास्टरमाइंड, मुस्लिम महिलाओं की लगाते थे बोली first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top