झारखंड के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुआं में मंगलवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक गुरुणचरण नायक पर नक्सली हमला हुआ जिसमे उनके बाल-बाल बच गये, पर उनके दो बॉडीगार्ड शहीद हो गये। शहीदों में शंकर नायक व ठाकुर हेम्ब्रम शामिल हैं। एक बॉडीगार्ड जो घटना में पूर्व विधायक के साथ बच निकला, वह घाटशिला निवासी राम कुमार टुडू है। तीनों झारखंड पुलिस के हैं।
जानकारी मिली है कि हत्या से पूर्व नक्सलियों ने तीनों बॉडीगार्ड की बंदूक के बट से पिटाई की और उनके हथियार लूटकर चलते बने। वारदात गुरुचरण के घर से महज दो किमी पर हुई। झीलरुआं मैदान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनियां स्थित आवास से महज दो किमी दूर है। खबरों के अनुसार पूर्व विधायक सोनुवा थाना लौट रहे हैं।
सूचना के अनुसार गोईलकेरा थाना क्षेत्र से लगभग 10 किमी पर झीलरुआं मैदान में दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पहुंचे थे। कार्यक्रम चल रहा था कि शाम लगभग साढ़े 5 बजे नक्सलियों (भाकपा माओवादी) का दस्ता आ धमका। मैदान में दस्तक देते ही नक्सलियों ने पूर्व विधायक नायक के दो बॉडीगार्ड को कब्जे में ले लिया। उनके हथियार छीन लिये और बंदूक के बट से पिटाई के बाद उनकी हत्या कर दी है। हालांकि, एक अन्य बॉडीगार्ड और पूर्व विधायक नायक सुरक्षित बच निकले।
The post भाजपा के पूर्व विधायक पर नक्सलियों का हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment