कोटद्वार : बुली बाई एप को लेकर कोटद्वार से बड़ी खबर है. बता दें कि मुंबई पुलिस की उत्तराखंड में रेड जारी है। पुलिस ने बीती रात कोटद्वार के नींबूचौड़ में रेड मारी और मयंक रावत नाम के लड़के को गिरफ्तार किया है जो की इस मामले में संलिप्त थी। वहीं इससे पहले पुलिस इस मामले की मास्टरमाइंड युवती को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर चुके हैं. वहीं बैंगलुरु से एक इंजीनीयर का छात्र भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुंबई पुलिस की उत्तराखण्ड में जारी रेज जारी है। बुली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस बीते दिन कोटद्वार पहुंची और कोटद्वार से 21 वर्षीय मयंक रावत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि बीती देर रात 2 बजे लगभग मुम्बई साइबर सेल की टीम कोटद्वार पहुंची थी। और पुलिस ने मयंक रावत नाम के लड़के को गिरफ्तार किया जिसकी उम्र 21 साल है। जानकारी मिली है कि मयंक दिल्ली में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है लेकिन इन दिनों वो छुट्टी पर घर आया था और ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन कर रहा था।

जानकारी मिली है किमयंक रावत दिल्ली में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों कोटद्वार घर छुट्टी पर आया हुआ था । मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड की युवती औऱ युवक को रिमांड पर लिया और मुंबई लेकर गई है। इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही इस गिरोह में शामिल कई नाम भी सामने आ सकते हैं। उत्तराखंड से अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की रेड जारी हैय़

The post बुली बाई एप : उत्तराखंड में मुंबई पुलिस की रेड जारी, कोटद्वार का युवक मयंक रावत गिरफ्तार first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top