नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर कालिंदी कुंज के पास शनिवार को एक प्रेमी जोड़े ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत युवती को नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की तलाश जारी है। नोएडा सेक्टर-126 थाना प्रभारी भरत कुमार राठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में एक युवक और एक युवती ने यमुना नदी ने छलांग लगा दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी डायल 112 को भी दी गई थी। रेस्क्यू टीम और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बरामद कर लिया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया है। युवती की पहचान दिल्ली के महरौली निवासी सायरा बानो और युवक का नाम वकील है। दोनों दिल्ली से ब्रेजा कार में सवार होकर नदी के पुल पर आए थे।

The post प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, प्रेमिका की मौत, जानिए पूरा मामला first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top