देहरादून: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों में तमदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुंच गईं। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।

प्रदेश में कुल एक लाख 40 हजार 358 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 27 हजार 108 सर्विस मतदाताओं ने अपने पोस्टल बैलेट भेज दिए हैं। दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 80 से अधिक आयु वाले, दिव्यांग, अति आवश्यक सेवा वाले 16 हजार 858 में से 15 हजार 940 लोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से वोट डाल चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।

The post उत्तराखंड: मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, लगी लंबी कतारें first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top