चमोली : उत्तराखंड समेत देश के लिए बुरी खबर है. बता दें कि उत्तराखंड समेत देश ने एक और जांबाज को खो दिया। मिली जानकारी के अनुसार चमोली के मंडल घाटी के सगर गांव निवासी गजेंद्र सिंह नेगी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। खबर मिली है कि जवान की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।
बुधवार को सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर सगर गांव पहुंचे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौ गमगीन हो गया। लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं लिए। जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक आवास पर रखा गया और इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहीद गजेंद्र सिंह 52 साल के थे जिनके पिता दयाल सिंह नेगी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी है जो एम्स दिल्ली में सेवारत है, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। सेना के जवान बुधवार को उनका पार्थिव शरीर को लेकर गांव में पहुंचे। गजेंद्र सिंह मणिपुर में असम रायफल में तैनात थे। हृदय गति रूकने के कारण सेना के जवान गजेंद्र सिंह नेगी का निधन हुआ है।
The post उत्तराखंड ने खोया एक औऱ लाल, जाबांज सिपाही गजेंद्र सिंह नेगी मणिपुर में शहीद first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment