रुड़की: रुड़की में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। डॉक्टर पति की मौत हो गई। जबकि, पत्नी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।

हरिद्वार से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस डॉक्टर के बेटे से भी घटना की जानकारी ले रही है। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी डॉ. सुदेश कुमार (70) का रुड़की के गणेशपुर में क्लीनिक है। घर में वह पत्नी सुमन देवी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती हैं और छोटे बेटे वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। वैभव पिछले एक महीने से छुट्टी पर घर आए हैं।

रविवार को वह सुबह की सैर पर गए थे। वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है।

पुलिस ने घर की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें डॉक्टर ने अपनी मर्जी से दोनों के सुसाइड करने की बात लिखी थी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डॉक्टर के बेटे से जानकारी ली जा रही है कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही होगी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।

The post उत्तराखंड : डॉक्टर पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top