रुड़की में पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रदीप बत्रा द्वारा सीट छोड़ने वाले बयान के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने पुष्कर सिंह धामी को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अगर वह रुड़की सीट खाली होने पर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें 10 हजार से अधिक मतों से पराजित करेंगे। सचिन गुप्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के वह समर्पित कार्यकर्ता है, अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव जरूर लड़ेंगे।

बता दें कि रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान पुष्कर सिंह धामी के लिए रुड़की सीट छोड़ने की बात कही है, उन्होंने कहा है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही बनना चाहिए। अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार है, जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ेंगे तो वह भी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से पुष्कर सिंह धामी के सामने बड़ी मज़बूती के साथ ताल ठोकेंगे।

गुप्ता ने कहा कि वह चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को दस हज़ार के अंतराल से चुनाव हराकर भेजेंगे। इतना ही नहीं सचिन गुप्ता ने कहा कि रुड़की की जनता ने प्रदीप बत्रा को अपना वोट दिया है। अगर प्रदीप बत्रा पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट खाली करते हैं तो यह शहर की जनता के हित मे नहीं होगा।

The post कांग्रेसी नेता ने पुष्कर धामी को दी खुली चेतावनी, कहा-यहां से लड़ो, 10 हजार से अधिक वोटों से हराऊंगा first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top