देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा 18 और कांग्रेस 17 सीट हासिल करते दिखाई दे रही है। वहीं अन्य 1 है। बता दें कि ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यानी की सीएम धामी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि खटीमा से सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी हैं.

वहीं बात करें यमुनोत्री विधानसभा सीट की तो कांग्रेस भाजपा को टक्कर दे रही है। बता दें कि यमुनोत्री से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण आगे चल रहे हैं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस-17 और बीजेपी-19 पर है। अभी

वहीं लालकुआं से हरीश रावत आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में शुरुआती रूझान में पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। हालांकि पूरी भाजपा पर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा था कि विकास के नाम पर बीजेपी ने कुछ भी नहीं किया । रावत का कहना था कि भाजपा ने सिर्फ पांच सालों में मुख्यमंत्री ही बदले हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने वर्तमान विधायक नवीन दुम्का का टिकट काटकर मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा है।तस्वीर कुछ घंटों बाद ही साफ होगी। चुनावी प्रचार के दौरान हरीश रावत का कहना था कि कांग्रेस ही उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

सहसपुर में 1800 वोटो से आरयेन्द्र शर्मा आगे

कैंट में सविता कपूर 1000 वोटो से आगे

भाजपा 36 कांग्रेस 26भाजपा 36 कांग्रेस 26

चकराता विधानसभा से प्रीतम सिंह 1300 वोटों से आगेट

यमुनोत्री में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक आगे

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती ही खत्म कांग्रेस 1816 वोट भाजपा 1310 वोट कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल से 506 वोट से आगे चल रहे हैं

The post कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, यमुनोत्री में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण आगे first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top