नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने हताहतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारे नागरिक हताहत हो रहे हैं। हमारे मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रूसी संघर्ष अभियान के परिणामस्वरूप पहले से ही बम विस्फोटों, गोलाबारी आदि से 16 बच्चे मारे जा चुके हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक तरफ देश के तमाम शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन में रूस के हमलों से तबाही मच रही है। रुस रुकने वाला नहीं है। वहीं इस बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा का मानना है कि भगवान शिव ही इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कर सकते हैं। आप सभी इसके लिए प्रार्थना करें।

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा कि ‘आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। भारत मे हर इंसान में शिव का निवास है। शिव ही ऐसे विकट हालात से निकाल सकते हैं। प्लीज आप सभी भगवान शिव से प्रार्थना करें कि इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करें।’

The post VIDEO : यूक्रेन के राजदूत ने की भगवान शिव से प्रार्थना, कहा- इस युद्ध को शिव शंकर ही रोक सकते हैं first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top