yamunaotri photoउत्तराखंड में मौसम पिछले चौबीस घंटों के दौरान अधिकतर इलाकों में तेजी से बदला है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों आंधी और बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी है। वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में तो मानों ठंड रिटर्न हो गई है। बारिश और बर्फबारी से लोगों को जून में भी ठंड का एहसास होने लगा है।

उत्तराखंड में मौसम के बदलने की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में पहले ही चेतावनी जारी की थी। 22, 23 और 24 मई को मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान सही निकला है।

रविवार से ही बदला मौसम

रविवार से ही राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम बदलना शुरु हो गया था। राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारें आईं। इसके साथ ही हरिद्वार और रुड़की के आसपास के इलाकों में भी आंधी और बारिश की फुहारों ने गर्मी से राहत दी।

वहीं रविवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में मौस अधिक खराब दिखा। राज्य के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश देखी गई। वहीं ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हुई है।

केदारनाथ में रविवार को ही मौसम बदल गया। केदारनाथ में बर्फबारी के चलते तापमान में खासी कमी आई है। श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था करनी पड़ गई। दर्शन के लिए पहुंचे लोगों को की भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

बड़ी खबर। मसूरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, व्हाट्सअप पर भेजी जा रही थी लड़कियों की फोटो

वहीं सोमवार की सुबह यमुनोत्री की चोटियों पर अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। इससे यमुनोत्री में भी तापमान बेहद कम हो गया है। वहीं श्रद्धालुओं को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और ठंड के बीच उन्हें दर्शन करना पड़ रहा है।

राजधानी देहरादून में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात में अच्छी बारिश हुई है। वहीं तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की खबरें हैं।

 

The post उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, यहां पड़ी बर्फ, जले अलाव first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top