chardham-yatra

उत्तराखंड में इस बार चार धाम की यात्रा कई स्तरों पर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है। हालात ये हैं कि श्रद्धालुओं को एक ही दिन में चारों धाम के दर्शन के लिए स्लाट बुक किया जा रहा है।

दैनिक जागरण में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार मध्य प्रदेश के जबलपुर के 64 सदस्यीय दल चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा। सरकार की व्यवस्था के अनुसार उन्होंने धामों में दर्शन के लिए स्लाट बुक कराया। स्लाट बुकिंग के बाद वो हैरान रह गए। खबर के अनुसार 64 सदस्यीय इस दल को एक ही दिन में चारों धामों में दर्शन का पंजीकरण कर दिया गया था। पंजीकरण के अनुसार 8 जून को सभी को एक ही दिन में गंगोत्री, यमुनोत्रि, बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन का स्लाट आवंटित किया गया।

उत्तराखंड के आकाश अब IPL में दिखेंगे, मुंबई इंडियंस ने किया शामिल

अब ऐसे में सवाल उठता है कि वो कौन की विधि होगी जिसके जरिए एक ही दिन में 64 लोगों का दल उत्तराखंड के चारों धामों का दर्शन कर ले। जानकारों की माने तो एक दिन में तो हेलिकॉप्टर के जरिए भी चारों धामों में दर्शन कर पाना संभव नहीं हो सकता है।

ऋषिकेश से गंगोत्री की दूरी 260 किमी से अधिक की है। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री की दूरी 220 किमी से अधिक है। गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी 480 किमी की है जबकि केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी 218 किमी है।

 

एक ही दिन में चारों धामों के दर्शन करने के लिए लगभग 1000 किमी से भी अधिक की दूरी नापनी पड़ेगी। सामान्य परिस्थितियों में उत्तराखंड में ये संभव नहीं लगता। अब स्लाट बुक करने वाले ही ये बता सकते हैं कि आखिर उन्होंने किस व्यवस्था को ध्यान में रख कर ऐसे स्लाट आवंटित किए।

 

The post हैरानी! एक ही दिन में करो चारों धाम दर्शन, बुक कर दिया स्लाट first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top