uttarkashi accident

 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट-स्यानाचट्टी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी में 12 लोग सवार थे, जिनमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

 

गैरसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर असमंजस, दोबारा होगा विचार

वहीं इस हादसे में नौ लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट भेजा गया जहां से उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक,  वाहन यमुनोत्री से बड़कोट आ रहा था। इसी दौरान  मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

 

गाड़ी में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और वो चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसा नौ बजे रात में हुआ।

The post यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, तीन की मौत, दस घायल first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top