आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें सूर्य कुमार यादव की जगह शामिल किया गया है।
रुड़की के रहने वाले आकाश मधवाल मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। वो उत्तराखंड की रणजी टीम के मेंबर भी हैं। IPL शुरु होने से पहले आकाश मधवाल उन 370 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे जिनको नीलामी के लिए रखा गया था लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि मुंबई इंडियंस के साथ वो जुड़े हुए थे और प्रैक्टिस गेंदबाज थे।
वहीं इसी बीच सूर्य कुमार यादव चोटिल हो गए हैं। उनके बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट है। इसके चलते वो मैच नहीं खेल पा रहें हैं। सूर्य कुमार की जगह मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को लिया है। आकाश को फ्रेंचाइजी का बेस प्राइस मिलेगा जो 20 लाख रुपए होगा।
आकाश अपनी गेंदबाजी को लगातार सुधार रहें हैं। उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। आकाश ने प्रथम श्रेणी में 10 विकेट और टी – 20 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
The post उत्तराखंड के आकाश अब IPL में दिखेंगे, मुंबई इंडियंस ने किया शामिल first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment