UTTARAKHAND CONGRESS

 

उत्तराखंड में कांग्रेस ने राहुल गांधी से ED की पूछताछ के मसले पर जमकर प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन घेराव की कोशिश की है।

दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार हो रही ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों में राजभवन कूच करने का ऐलान किया था। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया।

बड़ी खबर। उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का विरोध, सड़क पर युवा

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही दिलाराम चौक से राजभवन की ओर बढ़े उन्हें थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता सड़क पर ही बैठ गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी इस दौरान मौजूद रहे और कांर्यकर्ताओं का नेतृत्व करते रहे। इसके साथ ही विधायक सुमित ह्दयेश, विधायक भुवन कापड़ी और कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। काफी देर तक कांग्रेस नेताओ और पुलिस के बीच रस्साकसी चलती रही। बाद में पुलिस ने करन माहरा समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार लगातार राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है। पार्टी नेताओं ने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में पुलिस के घुसने और नेताओं को अरेस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की है।

The post उत्तराखंड। कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से धक्कामुक्की, कई हिरासत में first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top