देहरादून में एक तलाकशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गैंगरेप के बाद उसे जहर देकर मारने की भी कोशिश भी की गई।

बताया जा रहा है कि रायपुर की रहने वाली एक महिला का अपने पति से 2015 में तलाक हो चुका है। इसके बाद साल 2021 में उसके संपर्क नजीबाबाद के संजय नाम के व्यक्ति से हुआ। संजय ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसके घर आना जाना शुरु कर दिया। इसी बीच वो अपने दो दोस्तों जुबैर और प्रवीण को भी महिला के घर के लाने लगा।

इसी बीज दिसंबर में संजय महिला के घर पहुंचा और जोर जबरदस्ती शुरु कर दी। महिला ने पुलिस में शिकायत की तो संजय ने जल्द शादी का वादा किया और इसके बाद समझौता हो गया। इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

देहरादून। ED अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या, घर में लटकता मिला शव

महिला का आरोप है कि संजय ने उसे अपने परिवार वालों से नहीं मिलाया। कहने पर वो अक्सर टालमटोल करता। इसी बीच महिला संजय के घर नजीबाबाद पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि संजय की पहले ही शादी हो रखी है और उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। इसके बाद संजय के नजीबाबाद स्थित घर पर हंगामा हुआ और संजय ने महिला को वहां से भगा दिया।

इसके बाद देहरादून लौटी महिला को संजय के दोस्त जुबैर और प्रवीण मिले। इन दोंनों ने संजय के साथ समझौते की बात कह महिला को अपने साथ ले लिया। महिला के मुताबिक इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उसके साथ बारी बारी से रेप किया गया। जुबैर और प्रवीण ने उसे जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश भी की। हालांकि महिला बच गई और खुद को कोरोनेशन अस्पताल में पाया। इसके बाद 18 जून को संजय फिर एक बार महिला के घर पहुंचा और उसे धमकाने लगा। इसके बाद महिला के घर पर हंगामा शुरु हो गया। बाद में महिला ने आरोपितों के खिलाफ अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

The post देहरादून। तलाकशुदा महिला से गैंगरेप, जहर देकर मारने की कोशिश first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top