salman-khan-With gun

 

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को कुछ दिनों पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और इसके बाद उन्होने लाईसेंस बंदूक के लिए आवेदन किया था। अब इसकी मंजूरी मिल गई है और सलमान खान को हाल ही में शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है। जी हां, अब सलमान खान आत्मरक्षा के लिए एक गन दी जाएगी जो कि हमेशा उनके साथ ही रहेगी।

गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा के पास गायक सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही दिनों बाद अभिनेता और उनके पिता को जून की शुरुआत में जान से मारने की धमकी मिली थी।

 

salman-khan-

 

यही कारण था कि मेगास्टार के मुंबई पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद लाइसेंस जारी करने वाले प्राधिकरण ने आवश्यक जांच शुरू कर दी थी। सलमान खान अक्सर बाहर शूट करते हैं और कई बार वो बिल्कुल अकेले होते हैं।

अभिनेता पिछले महीने के अंत में एक बंदूक लाइसेंस के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारी विवेक फनसालकर से मिलने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय गए थे। सूत्रों ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखना चाहता है।

 

सलमान खान के अधिकारी से मिलने के बाद काफी चर्चा हुई थी और फैंस ने इस पर रिएक्ट किया था। ना सिर्फ बंदूल बल्कि खबरें यहां तक आईं थीं कि, सलमान खान ने धमकियों के बाद से एक बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में अपग्रेड किया है। हालांकि इस संबंध में सलमान या किसी अन्य की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

The post सलमान खान को मिला शस्त्र लाईसेंस, अब रख सकेंगे बंदूक first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top