MAHENDRA SINGH RANA BLOCK PRAMUKHकांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है। पौड़ी गढ़वाल में तीन बार के ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। राणा ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप भी लगाया है।

महेंद्र सिंह राणा कांग्रेस के जमीनी नेता माने जाते हैं। राणा दो बार कल्जीखाल ब्लॉक और वर्तमान में द्वारीखाल से प्रमुख हैं। जबकि उनकी पत्नी इस वक्त कल्जीखाल की ब्लॅाक प्रमुख हैं।
महेंद्र राणा विधानसभा चुनावों में भी टिकट के दमदार उम्मीदवार माने गए। हालांकि गुटबाजी के चलते उनको अधिक महत्व नहीं मिल पाया।

UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी, गोवा से दबोचा गुर्गा

सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं के बजाए नातेदार और चाटुकारों को तवज्जों दी जा रही है। इससे आम कार्यकर्ता बेहद दुखी है।

माना जा रहा है कि राणा जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। सियासी हल्कों इस संभावना की चर्चा है। दरअसल, पिछले पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी ने कल्जीखाल ब्लाक से भाजपा से चुनाव लड़ा था। माना जा रहा है कि वो भी जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

The post कांग्रेस नेता और पौड़ी के ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने पार्टी छोड़ी first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top