
भारी बारिश ने कर्णप्रयाग में भारी तबाही मचाई है। कर्णप्रयाग शहर में हुए कई स्थानों पर भूस्खलन की तस्वीरें सामने आईं हैं। कई स्थानों पर घरों में मलबा भर गया है। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। रास्ते बंद हैं।
शनिवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने कर्णप्रयाग शहर में तबाही मचाई है। रात लगभग 12 बजे से सुबह भोर तक लगातार बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। कर्णप्रयाग से गुजरने वाले कई मार्गों पर अलग अलग स्थानों पर मलबा आया है। कई मकानों में मलबा भर गया है। वाहनों मलबे में दबे हुए हैं।

कर्णप्रयाग रानीखेत रोड पर सांकरी में मलबे में तीन कारें दबीं हुईं हैं। यहां कई मकानों में मलबा भर गया है। सिमली पुल के बास सड़क के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
हैरतअंगेज। 9 साल से लापता लड़की घर से 500 मीटर दूर मिली, पढ़िए पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी से आईटीआई तक काफी मलबा दिख रहा है। घरों में भी मलबा आ गया है। हाईवे पर हर तरफ दलदल नजर आ रही है। स्थानीय प्रशासन मलबा हटा रहा है।

वहीं बद्रीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास मलबा आया है। यहां भी हाईवे दलदल में तब्दील हो चुका है। कर्णप्रयाग-थराली सड़क पर नलगांव व हरमनी में भी मलबा आया है। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर क्वोंणी गदेरे के पास मलबा लोगों के घरों में घुस गया। यहां रात को खड़ी एक स्कूटी भी मलबे में दब गई। कर्णप्रयाग-नौटी, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, सिमली-शैलेश्वर सड़कों पर भी मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
The post उत्तराखंड। कर्णप्रयाग में भारी बारिश से तबाही, घरों में घुसा मलबा, वाहन दबे, सड़कों पर दलदल first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment