PAHALGAAM

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दर्दनाक हादसा हुआ है।  यहां ITBP जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ।

मिली सूचना के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में लगे ITBP और जम्मू कश्मीर पुलिस के कुल 39 जवानों को लेकर एक सिविल बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रही थी। इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया और बस नदी की तरफ गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बस पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं बस में सवार छह जवानों की मौत हो गई। जबकि 30 जवान घायल हो गए। उन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इनमें से कई जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायलों का इलाज पहलगाम और अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रुप से घायल हुए जवानों को श्रीनगर ले जाया जा रहा है।

पहलगाम हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा समेत अन्य लोगों ने भी दुख जताया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा है कि, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

आज आएगा उत्तराखंड के वीर सपूत का पार्थिव शरीर, 38 साल से बर्फ में था दबा

जहां पर यह हादसा हुआ है, वह पहलगाम से 16 किलोमीटर से दूर है। इसी जगह को अमरनाथ यात्रा का शुरुआती प्वाइंट माना जाता है। हादसे के शिकार हुए यह जवान अमरमाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के चलते ड्राईवर वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और जवानों से भरी बस पलटते हुए सीधे खाई में जा गिरी, कई फुट गहरी इस खाई में गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। हालांकि खुफिया विभाग इसके पीछे किसी साजिश की भी जांच कर रहा है।

The post बड़ा हादसा, ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 6 की मौत, कई घायल first appeared on Khabar Uttarakhand News.





1 comments:

  1. THIS IS WHAT HAPPENS WHEN U HAVE MORE THAN 10 NEPALI MADARCHODS AND GADWALI WEASELS,IN A BUS

    ReplyDelete

See More

 
Top