srikant tyagi

यूपी के नोएडा के गालीबाज बीजेपी नेता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी फरारी में अपने एक करीबी के घर में छिप कर बैठा था। पुलिस ने वहीं से उसे उठा लिया है। बताया जा रहा है कि उसने भागने के लिए अपना भेष भी बदला था।

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक महिला को गंदी गालिया देते हुए दिखा था। इसके बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ आवाज उठी। धीरे धीरे श्रीकांत त्यागी के गोरखधंधे की परत दर परत खुलने लगी।

श्रीकांत त्यागी बीजेपी के नेता था लेकिन खुद को एमएलए बताता था और इसी के आधार पर दबंगई करता था। उसने नोएडा के एक फ्लैट में अतिक्रमण कर रखा था जिसे अथारिटी ने गिरा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी गाड़ियां सीज कर दीं थी। पुलिस को श्रीकांत त्यागी के पास से एक ऐसी भी गाड़ी मिली है जिसपर विधानसभा में प्रवेश के लिए एमएलए का स्टिकर लगा था।

पुलिस के साथ साथ सरकार पर भी खासा दबाव था। खुद सीएम योगी ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी थी। गृह सचिव अवनीश अवस्थी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

 

The post बड़ी खबर। श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, STF ने उठाया first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top