उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश सरकार ने सौ करोड़ रुपए की धनराशि निर्गत की है। ये धनराशि निगम के बैंक खाते में आ गया है। यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे के बाद ये धनराशि प्राप्त हुई है।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के बैंक खाते में 100 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे के बाद ये धनराशि उत्तराखंड को मिली है। वहीं पहले भी 104 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। चंदन राम दास ने इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
विकासनगर के प्रतिष्ठित डाक्टर ने की आत्महत्या, लिखा, ‘अब जीने का मन नहीं’
वहीं अब उत्तराखंड परिवहन निगम राज्य में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में है। 150 इलेक्ट्रॉनिक बसों को अनुबंध के आधार पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे क्लीन फ्यूल की ओर उत्तराखंड एक कदम आगे बढ़ेगा। वहीं राज्य में अब 30 नई सीएनजी और 30 नई सामान्य बसें भी चलाने की तैयारी है। जल्द ही निगम इन बसों की खरीद कर लेगा।
मंत्री चंदन राम दास ने कहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम का मुख्यालय शिफ्ट कर उसे परिवहन आयुक्त के मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा। इससे निगम को सालाना 30 लाख रुपए की बचत होगी। फिलहाल ये दफ्तर हरिद्वार बाईपास स्थित सहकारिता भवन में है।
The post यूपी से उत्तराखंड परिवहन निगम को मिले 100 करोड़ रुपए first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment