UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच के बीच ही अब दरोगा भर्ती की सीधी भर्ती की जांच को भी हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही विजिलेंस दरोगा भर्ती की जांच शुरु कर देगी।

दरअसल UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच के दौरान ही दरोगा भर्ती मामले पर भी सवाल उठे थे। इसी दौरान गृह विभाग ने कार्मिक विभाग से संपर्क किया था। चूंकि ये मामला पुलिस मुख्यालय से जुड़ा है लिहाजा एसटीएफ को इसकी जांच नहीं दी सकती थी। इसीलिए विजिलेंस को जांच दिए जाने की कवायद शुरु हुई।

इसके बाद मामला मुख्यमंत्री के सामने लाया गया था। मुख्यमंत्री ने इस मामले में लंबा विचार विमर्श किया और सतकर्ता समिति की बैठक भी बुलाई। इस बैठक में दरोगा भर्ती में कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका सामने आई। इसे देखते हुए सीएम ने विजिलेंस को दरोगा भर्ती की जांच के आदेश दे दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। ये परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी। शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेच फंसा था। लिहाजा, दो बार रिजल्ट जारी किया गया था। अब इसमें धांधली की बात भी सामने आ रही है। वर्तमान में चल रही आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की जांच में एसटीएफ को धांधली के साक्ष्य मिले थे।

अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ लोग इसमें भी गलत तरीके से पास हुए हैं। या तो उन्होंने नकल की है या फिर उनकी अर्हता को लेकर कुछ गड़बड़ी की गई है।

The post बड़ी खबर। उत्तराखंड में दरोगा भर्ती की होगी विजिलेंस जांच, आदेश जारी first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top