chandra grahan चंद्र ग्रहण 2022

8 नवंबर को साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि कर्तिका पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के लिए सूतक काल का समय 8 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक काल की समाप्ति होगी। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना दोनों की मना हैं। चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा नहीं की जाती है। वहीं मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। जबकि ग्रहण के बीच सोना नहीं चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी घर से बाहर नहीं निकलती हैं। ग्रहण के दौरान जागकर अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर भी पड़ेगा, जो कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कईं के लिए बुरा असर डालेगा।

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं और सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है।

यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण

साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण और पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा। यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा और सूतक काल भी मान्य होगा। भारत में दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, बंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई शहरों में देखा जा सकता है।

ये राशियों होगीं प्रभावित

चंद्र ग्रहण पर मेष राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, क्योंकि किसी बीमारी का खतरा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जबकि वृषभ राशि वाले लोगों की पढ़ाई लिखाई में विपरीत असर पड़ेगा। अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसका उम्मीद से विपरीत परिणाम भी आ सकता है। वहीं मिथुन राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा, अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नौकरी के अवसर मिलेंगे और अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

साथ ही कर्क राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। और सिंह राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे और अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो शादी जल्दी होने का योग है। साथ ही तुला राशि के लोग इस दिन खर्च सोच समझकर करें, क्योंकि ऐसे जरूरी कार्य पड़ सकते हैं जिससे आपका खर्चा बहुत अधिक हो जाएगा।

The post साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, भूलकर भी न करें ये काम first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top