दीपावली का त्यौहार आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अपना घर‘ के बच्चों साथ मिलकर बनाई दीवाली। दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीपुर स्थित अपना घर बालिका धाम पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों से मुलाकात करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उपहार बांटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपना घर परिसर का जायजा भी लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ‘अपना घर‘ के बच्चों साथ मिलकर बनाई दीवाली। मुख्यमंत्री धामी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीपुर स्थित ‘अपना घर बालिका धाम‘ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से हंसी खुशी दीपावली पर्व मनाने के लिए कहा है अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए शुभ हो और यही कामना वह पूरे प्रदेश व देश के लिए कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपना घर परिसर का जायजा भी लिया।

The post दीवाली पर मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को बांटे उपहार first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top