दीपावली का त्यौहार आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पिछले दो साल में कोरोना महामारी के कारण लोगों को दीपावली मनाने का ठीक से मौका नहीं मिल पाया था। लेकिन इस बार लोगों में अलग तरह का उल्लास है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली का त्यौहार अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपोत्सव में मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भैयादूज के पर्व पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
The post दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई first appeared on Khabar Uttarakhand News.
0 comments:
Post a Comment