उत्तराखंड का मौसम आजकल पहाड़ से लेकर मैदान तक साफ है। लेकिन दिन और रात के तापमान में काफी फर्क आ गया है। आगामी 3 नवंबर तक प्रदेश में मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद राजधानी देहरादू में हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज यानी 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सुबह के समय मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। इसके बाद प्रदेश भर में तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं आज यानी रविवार 30 अक्टूबर की सुबह दस बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

The post उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में छा सकता है कोहरा first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top