lunar eclipse चंद्र ग्रहण आज यानी 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा है। वैसे तो चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका अलग महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के बाद आज दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। चंद्र ग्रहण पर किया गया दान नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ होता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है।आज ग्रहण समाप्त होने के बाद कपड़े और दूध आदि का दान करें। ये संतान संबंधी मामलों में लाभ देगा।

चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना महत्वपूर्ण होता है।  चंद्र ग्रहण के बाद चीनी या सफेद वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह दूर होती है।

यदि आप नौकती की तलाश में हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद सफेद मोती से बना आभूषण किसी को दान दे सकते हैं। सफेद मोती का दान इसीलिए शुभ है क्यूंकी सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है।

यदि आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो ग्रहण के दिन कांच के बर्तन में पानी डालकर उसमें चांदी का सिक्का डाल दें। अब रोगी व्यक्ति को उस पानी के कटोरे में अपना चेहरा देखना चाहिए। फिर उस कटोरी को सिक्के के साथ दान कर दें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षत यानी चावल सुख-समृद्धि का सूचक है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद दूध और सफेद चावल का दान करना चाहिए।

नोट – ये जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है।

The post चंद्र ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान, मिलेगा पुण्य first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top