UTTARAKHAND PUBLIC SERVICE COMMISSIONउत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में घोटालों की खबरों के चलते परेशान बेरोजगारों युवाओं के लिए एक और बुरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 15 जनवरी के आसपास निकलने वाली भर्ती का अध्याचन ही वापस ले लिया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद समूह ग की भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया था। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां निकलनी हैं। कई भर्तियां निकाल भी चुके हैं।

इसी कैलेंडर के तहत जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं।

The post बेरोजगारों को झटका, 463 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी, अध्याचन वापस first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top