pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बार की चार धाम यात्रा को लेकर खासे उत्साहित दिख रहें हैं। सीएम धामी ने उम्मीद जताई है कि इस बार की चार धाम यात्रा भी रिकॉर्ड तोड़ होगी।

सीएम धामी ने कहा है कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही थी। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ होगी। उत्तराखंड सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तरह के इंतजाम कर रही है। मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और यमुनोत्री की यात्रा ऐतिहासिक रही।

यात्रा दो साल बाद शुरू हुई थी। तब कुछ चुनौतियां थीं। कुछ काम होने थे। हमने इन्हें पूरा करने के लिए काफी प्रयास किए। तब पूरे देश से चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु आए। इस साल की यात्रा के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। हमें यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है और उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। सीएम ने कहा कि भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद से इस साल भी चारधाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आएंगे।

The post सीएम धामी बोले, इस बार की चार धाम यात्रा भी रिकार्ड बनाएगी first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top