आखिरकार चमोली प्रशासन ने NTPC के सभी निर्माणकार्यों पर रोक लगा दी है। चमोली डीएम की ओर से इस मामले में आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीएम ने अगले आदेश तक बिजली परियोजना के लिए होने वाले सभी निर्माण कार्यों को रोक दिया है।

बेहद खतरनाक हालात में पहुंच चुके जोशीमठ के भूधंसाव को लेकर शासन प्रशासन ने अब NTPC को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। डीएम चमोली ने एक आदेश जारी कर NTPC के सभी निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस आदेश में कहा गया है कि, जोशीमठ में लगातार भूधंसाव हो रहा है। इसके दृष्टिगत तपोवन विष्णुगाड बिजली परियोजना के लिए किए जा रहे सभी निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

आपको बता दें कि स्थानीय लोग लगातार आरोप लगाते रहें हैं कि NTPC की बिजली परियोजना की टनल के लिए किए जा रहे ब्लास्ट की वजह से ही भूधंसाव ट्रिगर हुआ है।

इसके साथ ही NTPC को प्रभावित परिवारों के लिए जोशीमठ के सुरक्षित स्थानों में लगभग 2000 प्री फेब्रीकेट हट्स बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 लोगों में नाराजगी, चक्का जाम किया

वहीं शासन प्रशासन की लापरवाही से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सबह आठ बजे ही जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जुलूस निकालना शुरु कर दिया है। मुख्य बाजार से औली मार्ग तक लोग जुलूस प्रदर्शन के साथ पहुंचे। यहां हाईवे पर जाम लगा दिया गया। किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया गया। प्रभावित परिवार हाईवे पर ही बैठ गए। मौके पर पर मौजूद अधिकारियों ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद डीएम ने दोपहर जब NTPC के कामों पर रोक लगाने के साथ ही फ्रैबिकेटेड हट्स बनाने के निर्देश दिए तब कही जाकर लोगों ने अपना चक्का जाम खत्म किया।

The post जोशीमठ में NTPC के सभी कामों पर रोक, फैब्रिकेटेड हट्स बनाने के भी निर्देश first appeared on Khabar Uttarakhand News.





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top