देह व्यापार के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को पुलिस ने 12 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला यूपी की जेल से छूटकर फरार हो गई थी तब काठगोदाम पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर दिया था।

12 साल से फरार चल रही थी महिला

मंगलवार को वह हल्द्वानी में अधिवक्ता से मिलने पहुंची तभी काठगोदाम पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी तहसील स्थित शीशगढ़ निवासी महिला को काठगोदाम पुलिस ने अगस्त 2008 में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद महिला रुद्रपुर के शिवनगर स्थित किराए के घर से फरार हो गई थी।

महिला पर था 20,000 का इनाम घोषित

भागने के बाद महिला ने अपनी पहचान बदल दी। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित बरसड़ में रहने लगी थी। पुलिस ने महिला आरोपी को वांछित बनाते हुए 20,000 का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार देर शाम महिला अपने अधिवक्ता से मिलने हल्द्वानी पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं, मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top