उत्तराखंड के बागेश्वर में गांव में सड़क नहीं पहुंची तो बागेश्वर के पनेल गांव के प्रकाश ने अकेले के दम पर 500 मीटर सड़क बना दी। जिसके बाद से सभी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
उत्तराखंड के दशरथ मांझी बने बागेश्वर के प्रकाश गोस्वामी
पहाड़ को अकेले काटकर सड़क बनाने वाले दशरथ मांझी के बारे में सभी जानते हैं। ऐसा ही काम उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के प्रकाश गोस्वामी ने भी किया है। प्रकाश ने अकेले के दम पर 500 मीटर बना दी। अकेले सड़क बना कर प्रकाश ने उत्तराखंड के दशरथ मांझी बनने वाला काम किया है।
शासन-प्रशासन ने नहीं सुनी तो खुद बना ली सड़क
बागेश्वर के गरूड़ के पनेल गांव के प्रकाश गोस्वामी ने अकेले 500 मीटर सड़क बना ली। प्रकाश ने शासन और प्रशासन से सड़क की गुहार लगाई थी। लेकिन जब शासन और प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने खुद से ही सड़क बना ली। 500 मीटर सड़क बनाने में उन्हें करीब एक साल का समय लग गया। इस दौरान उन्होंने हर रोज पांच घंटे का समय दिया।
गांव से प्राथमिक स्कूल तक जाने के लिए सड़क ना होने से होती थी दिक्कत
प्रकाश गोस्वामी की उम्र 45 साल है। प्रकाश कुछ साल पहले तक मुंबई में रहते थे। मुंबई में वह एक व्यापारी के घर पर काम करते थे। लेकिन कुछ सनमय पहले वह अपने गांव वापस लौट आए। जिसके बाद उन्होंने देखा कि गांव से प्राथमिक स्कूल और मंदिर जाने के लिए सड़क नहीं है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिसके बाद प्रकाश ने कई बार क्षेत्रीय विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख और डीएम बागेश्वर को पत्र लिखा। लेकिन उनकी सड़क की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने खुद ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया।
एक साल में अकेले बना ली 500 मीटर सड़क
शासन-प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलने पर प्रकाश ने खुद ही सड़क बनानी शुरू कर दी। एक साल में उन्होंने हाथ से खोदकर 500 मीटर सड़क बना दी। प्रकश के काम को उनके गांव वालों ने खूब सराहा है। लोगों को अब सड़क से आने-जाने में आसानी हो रही है।
प्रकाश ने बचा लिए पांच लाख रूपए
प्रकाश द्वारा बनाई गई सड़क के बारे में जब लोनिवि प्रांतीय खंड के एक अभियंता से पूछा गया तो पता चला कि 500 मीटर मोटर मार्ग को बनाने की कटिंग में लगभग पांच लाख रूपए का खर्च आता है।
यानी प्रकाश ने पांच लाख रूपए बचा लिए हैं। प्रकाश ने कहा है कि बारिश के कारण सड़क को होने वाले नुकसान की वह खुद मरम्मत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में वह खुद ही सड़क के किनारे वृक्षारोपण करेंगें।
0 comments:
Post a Comment