चमोली में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर समुदाय के लोग भड़क गए। लोगों ने इसके विरोध में आक्रोश रैली निकाली।
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भोटिया जनजाति के लोगों का फूटा गुस्सा
चमोली में भोटिया जनजाति के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। भोटिया जनजाति के लोगों ने इसके विरोध में आक्रोश रैली निकाली।
मिली जानकारी के मुताबिक इंटरनेट मीडिया में भोटिया जनजाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चमोली में भोटिया जनजाति समूह ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर आक्रोश जताया। इस आक्रोश रैली में नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी विरोध किया।
इंटरनेट मीडिया पर की भोटिया जनजाति की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी
मिली जानकारी के मुताबिक इंटरनेट मीडिया में शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित ने भोटिया जनजाति की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद उन पर लोगों का गुस्सा फूटा। नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं- पुरुषों और बच्चों ने शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ नारेबाजी की।
लोगों ने की टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग
इसके साथ ही लोगों ने पुलिस प्रशासन से भगवती प्रसाद पुरोहित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित पर आरोप है कि इंटरनेट मीडिया में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से ही जनजाति के लोगों में आक्रोश है।
0 comments:
Post a Comment