राहुल की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसी में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इसी पर अल्मोड़ा से राज्य सभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा ने अपना एक बयान दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है। उन्होंने कहा है कि राहुल की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है।

राहुल की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने किया है लोकतंत्र पर हमला

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर प्रदीप टम्टा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अदाणी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच रिश्ते को लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने सार्वजनिक किया।

उन्होंने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के 20 हजार करोड़ रुपये का हिसाब पूछा। इसका जवाब देने के बजाय मोदी सरकार ने उन्हें उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी। जो लोकतंत्र पर बड़ा हमला है।

देश में चरम पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी ने जनता को जनविरोधी मोदी सरकार की विफलता बताने का काम किया है। जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।

उत्तराखंड में ठप है विकास, आगामी लोकसभा चुनाव में

राहुल गांधी ने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के पैसे का हिसाब मांगा है। मोदी सरकार ने इसी बौखलाहट में उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त की है। यह घटना देश के इतिहास में दर्ज हो गई है।

जो मोदी सरकार की विफलता का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी भाजपा के शासन में विकास ठप है। जनता ये सब समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। 





1 comments:

  1. THERE IS DEMOCRACY IN INDIA !

    IT IS DEMO-CRAZY !

    ONLY A CRAZED LOON WOULD CALL INDIA A DEMOCRACY !

    IT IS THE LA-LA BANIA LAND OF CHAIWALA ! dindooohindoo

    ReplyDelete

See More

 
Top