अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरूवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सतीश होली पार्टी के बाद गुरुग्राम में अपने दोस्त के फार्म हाउस पर थे। वहीं उन्हें बेचैनी महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुरूवार की शाम को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। जहा कई बॉलीवुड हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सतीश कौशिक एक अच्छे निर्देशक के साथ एक अच्छे अभिनेता भी थे। उन्होंने फिल्म में अपने रोल से लोगों को हंसाया। सतीश रियल जिंदगी में भी बेहद हंसमुख इंसान थे। सतीश के चाहने वाले उनके निधन से काफी दुखी है। इन दुख के पलों में अभिनेता के फैंस अब उनकी उस फिल्म का इंतजार कर रहें हैं जिसमें वो अंतिम बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
फिल्म इमरजेंसी में आएंगे नज़र
सतीश कौशिक आखरी बार फिल्म इमरजेंसी में बड़े परदे पर दिखाई देंगे। कंगना रनौत की ये फिल्म इमरजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है।
फिल्म में सतीश का रोल
इमरजेंसी फिल्म में सतीश रक्षा मंत्री जगजीवन राम की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में सतीश का फिल्म में लुक रिलीज़ किया गया था। सतीश पोस्टर में कला चश्मा, सिर पर नेहरू टोपी पहने, सफ़ेद बाल और सफ़ेद मूंछों के साथ नज़र आए। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते नज़र नहीं आएंगे। वह एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगे।

लास्ट फिल्म छतरीवाली में आए थे नज़र
इसी साल एक्टर रकुल प्रीत की फिल्म ‘छतरीवाली’ रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म में रिलीज़ की गई थी। फिल्म में सतीश का भी रोल था। इस फिल्म में सतीश ने रतन लांबा का किरदार निभाया था। अपने अभिनय से इस फिल्म में भी वह लोगों के दिलों में छा गए थे।
0 comments:
Post a Comment